*गबेल कुर्मी समाज महासभा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन गिधौरी में 28 फरवरी को….*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती गबेल कुर्मी समाज महासभा एवं मेधावी छात्र-छात्र सम्मान समारोह 2026 स्थान गिधौरी (झरना) में 28 फरवरी , दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी । इस आयोजन में समाज के उत्थान एवं विकास संबंधी चर्चा के साथ -साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उपाय भी खोजें जायेगें। इतना ही नहीं इसी गरिमामय मंच से समाज में अनुशासन के लिए अपने- अपने विचार रखने के साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस संबंध में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज नरेश गबेल से प्राप्त जानकारी अनुसार मेघावी छात्र-छात्रा अपनी अंकसूची को डोंड़की- सक्ती निवासी शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल के व्हाट्स एप नं. 9300653244 में 25 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से भेजें ।
इस विशेष आयोजन में सम्मानित होने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो जगदीश प्रसाद गबेल शिक्षक डोडकी तथा पदुम कुमार गबेल छग पुलिस नवाडीह सेन्दीपाली के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा। जबकि कक्षा 12वीं में सर्वाधिक नंबरों के साथ प्रथम पुरस्कार ₹10000 लखन गबेल सॉफ्टवेयर इंजीनियर सऊदी अरब साजापाली, द्वितीय पुरस्कार ₹6000 रामाधार गबेल टीएसएस प्रबंधक एवं अंगनलाल गबेल उपसरपंच गिलौरी, तृतीय पुरस्कार 3500 रुपए सूरज गबेल उपाध्यक्ष चैनपुर व मोहन गबेल बाबूलाल गबेल ,कक्षा दसवीं प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये विनय गबेल छग राज्य ग्रामीण बैंक खम्हार , द्वितीय पुरस्कार ₹3500 महालक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र बंदोरा व महालक्ष्मी वस्त्रालय रामपुर , तृतीय पुरस्कार ₹2500 दिलीप कुमार गबेल व्याख्याता गणित जोबी, कक्षा आठवी प्रथम पुरस्कार ₹5000 रवि का गबेल पूर्व अध्यक्ष गबेल समाज व प्राचार्य स. शि. मंदिर एवं भूपदेव गबेल साजापाली, द्वितीय पुरस्कार ₹3500 ताम्रध्वज साहू जोबी व पुरुषोत्तम गबेल साजापाली , तृतीय पुरस्कार ₹1500 राम गबेल हनुमंता , कक्षा पांचवी प्रथम पुरस्कार ₹3100 नरेश गबेल अध्यक्ष साजापाली व गौरीशंकर गबेल पूर्व सचिव, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये कीर्तन गबेल उपाध्यक्ष कमरीद ,तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये गंगाराम गबेल पोस्ट मास्टर जोबी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम अध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि स्वजातीय बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उक्ताशय की जानकारी डोंड़की निवासी शिक्षक जगदीश गबेल ने दी है।





