कोरबा : हाथियों से ‘वॉर’… पेड़ों पर चढ़कर तीर-धनुष, पत्थर से हमला कर रहे ग्रामीण; वीडियो वायरल, सतर्क हुआ वन विभाग

कोरबा में मानव-हाथियों के संघर्ष की स्थिति शुरू हो गई है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमले और बर्बाद होती फसलों ने ग्रामीणों को भड़का दिया है। इसके चलते अब हाथियों से उनकी वॉर शुरू हो गई है। पेड़ों और टावरों पर चढ़कर ग्रामीण इन हाथियों पर तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं। इसके चलते अब हाथी भी परेशान हो रहे हैं। कई बार हाथियों का दल भी ग्रामीणों को दौड़ा लेता है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद वन महकमा भी अलर्ट पर आ गया है।

दरअसल, प्रदेश में पिछले कुछ सालों से हाथियों को लेकर परेशानी बढ़ गई है। कई जिले हाथी प्रभावित श्रेणी में आ चुके हैं। इसके कारण कई बार हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मौत होती है, तो कई बार लोग करंट लगाकर उन्हें शिकार बनाते हैं। कोरबा की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। हालांकि यह हाथियों को निशाना बनाने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन अब एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की नींद उड़ गई है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, ग्रामीण पेंड़ों और टावरों पर चढ़कर हाथियों पर हमले कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही हाथियों का दल पास आता है, ग्रामीण शोर मचाते हुए उन पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों को दौड़ाया और वे जान बचाकर भाग रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से कोरबा वन मंडल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोकने पर विवाद की स्थिति बन गई है। फिर भी उन्हें किसी तरह रोका जा रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *