कोरबा – सड़क हादसे ने बाँकी मोंगरा के युवक दर्दनाक मौत
कोरबा – जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह में हुए सड़क हादसे में बांकी मोंगरा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात बांकी मोगरा निवासी उत्तम कुमार को किसी अज्ञात ने ठोकर मार दी,सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई l मृतक की पहचान उसके पॉकेट में रखे आधार कार्ड से हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने शव को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक बांकी मोंगरा के बंसल मार्ट में काम करता था। घटना की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है।





