
कोरबा – लगातार आठवीं बार कोषाध्यक्ष बने अमरनाथ कौशिक..
कोरबा – जिले में अधिवक्ता संघ का चुनाव बीते दिन शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। आज सोमवार को वोटो की गिनती शुरू हुई जिसमें कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमरनाथ कौशिक ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से उनके प्रशंसक और परिचितों में हर्ष का माहौल है। उनकी जीत के बाद उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है ।





