ChhattisgarhKorba

कोरबा में सरकारी राशन दुकान आज से 25 मार्च तक बंद, विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट करना बताया

सतपाल सिंह

कोरबा में सरकारी राशन दुकान आज से 25 मार्च तक बंद, विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट करना बताया

कोरबा जिले के सरकारी राशन दुकानों में आज यानी 21 मार्च से 25 मार्च तक खाद्यान वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। विभाग का कहना है कि ई-पॉस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन और सर्वर शिफ्टिंग के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसी भी दुकान से राशन का वितरण नहीं होगा, जिससे हितग्राहियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय जानकारी के अनुसार, पांच दिन के इस तकनीकी कार्य के बाद अप्रैल माह में हितग्राहियों को एक साथ तीन महीने-अप्रैल, मई और जून- का चावल वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही फरवरी माह का लंबित चावल भी इस बार दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को केवल एक माह का ही चावल मिल पाया है, जिससे असंतोष की स्थिति बनी हुई है। जिले में कुल 554 राशन दुकानों के माध्यम से करीब 3.50 लाख राशन कार्डधारकों को खाद्यान वितरण किया जाता है। इनमें से 3 लाख से अधिक बीपीएल और प्राथमिकता श्रेणी के हितग्राही हैं, जो पूरी तरह सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर निर्भर हैं। एक साथ तीन महीने का चावल वितरण करना दुकानदारों के लिए भी चुनौती बन सकता है। भंडारण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने और गोदामों से समय पर उठाव की समस्या के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। खाद्य विभाग का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे भविष्य में वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और सुचारु होगी। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि सभी दुकानों की निगरानी की जा रही है, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026