Chhattisgarh

कोरबा में श्री राम कथा का आरंभ 21 नवंबर से, पीलीकोठी परिसर में होगा भव्य आयोजन

सतपाल सिंह

कोरबा में श्री राम कथा का आरंभ 21 नवंबर से, पीलीकोठी परिसर में होगा भव्य आयोजन

कोरबा। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस वर्ष श्री राम कथा का भव्य आयोजन 21 नवंबर से 29 नवंबर तक पीलीकोठी परिसर में किया जाएगा। समस्त कोरबा नगरवासियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।

कथा का वाचन श्रद्धेय गुरुवर श्री शंभू शरण लाटा जी द्वारा किया जाएगा, जो अपनी सरल, भावपूर्ण और प्रेरणादायक प्रवचन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। कथावाचक महाराज श्रद्धेय गुरुवर श्री शंभू शरण के बारे में चर्चा है कि वे अपने द्वारा कहीं जा रही कथा एवं भक्ति आयोजन में किसी प्रकार का दान या चढ़ावा नहीं लेते हैं और यह आयोजन भी निस्वार्थ भाव से प्रभु की भक्ति के लिए समर्पित है कार्यक्रम में श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा की दिव्य कथा का श्रवण कर सकेंगे।

कथा के दौरान भक्ति संगीत, कीर्तन और मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहेगा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, सदाचार और रामायण के जीवनोपयोगी संदेशों को प्रसारित करना है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्था प्रभारियों की टीम लगातार तैयारी में जुटी है।

व्यवस्था प्रभारी— रितेश कोड़िया, कैलाशनाथ गुप्ता, दीपक अग्रवाल, आशीष बत्रा और महेश अग्रवाल।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन कथा में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की कृपा व आशीर्वाद ग्रहण करें।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026