FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

कोरबा में महोत्सव देखने जाने के दौरान भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की जलकर मौत…

सतपाल सिंह

कोरबा में महोत्सव देखने जाने के दौरान भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की जलकर मौत…

कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत, मंगलवार देर रात एक जानलेवा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर, 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। जिससे उसमें सवार दो युवकों की, जलकर मौके पर ही, मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक, तातापानी महोत्सव के लिए निकले थे। आने जाने वाले राहगीरों ने, जब जलती हुई कार देखी तो, मौके से पुलिस को सूचित किया।

पूरी घटना बागों थाना अंतर्गत मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

 

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र उम्र लगभग 42 वर्ष, और अरुण सेन उम्र लगभग 36 वर्ष,दोनों तातापानी गांव में चल रहे महोत्सव में, शामिल होने के लिए निकले थे। मदनपुर नाला पुल के पास उनकी मारुति इक्को कार, सीजी-10-बीएफ-167 बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने, जलती हुई कार देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह से जल चुकी थी, वहीं कार सवार दोनों व्यक्तियों की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जो बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में, वाहन के अनियंत्रित होने को, हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है, और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी कर रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। कोरबा से ओम गवेल के साथ सतपाल सिंह की खबर। नीचे लिंक में जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=pibcU5nXLElHqSt6

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026