Chhattisgarh

कोरबा में प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, गतका दलों ने शस्त्र कला का किया आकर्षक प्रदर्शन

सतपाल सिंह

कोरबा में प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, गतका दलों ने शस्त्र कला का किया आकर्षक प्रदर्शन

Jas

कोरबा में सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती 359 वे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के इतवारी बाजार से कीर्तन यात्रा निकली, जो मुख्य मार्ग से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर गुरुद्वारा तक पहुंची।

शोभायात्रा का शुभारंभ सिख संगत व गुरु ग्रंथ साहिब के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान जगह-जगह करतब कर शौर्य का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी बस की पालकी में चल रही थी। मार्ग में संगत की ओर से शबद कीर्तन, गुरुवाणी पाठ और ढोल-नगाड़ों के साथ गुरु महिमा का गुणगान किया गया। गतका दलों ने शस्त्र कला का आकर्षक प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सिख संगठनों एवं सेवादारों ने अनुशासन और सेवा भाव के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। जगह जगह चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों व संगत की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लिंक पर जाकर देखे वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=pOrlahQv7wM9zd_e

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026