FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कोरबा में चोरी के तीन मामलों का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी एवं अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद

सतपाल सिंह

कोरबा में चोरी के तीन मामलों का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी एवं अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद, महिला आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाइन एवं थाना उरगा में प्रकरण दर्ज हैं।

 

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पहला प्रकरण – अमित दिवाकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11 मार्च 2026 को वे अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लगभग 5000 रुपये चोरी होना पाया गया।

 

मामले में विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

 

दूसरा प्रकरण – प्रार्थी नंद कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर रखे चांदी की पायल, बच्चों का चांदी का जुड़ा एवं नगदी रकम लगभग 11000 रुपये चोरी होना पाया गया।

 

मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गया सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:

01. सुमित्रा रात्रे, पति मनीष गुप्ता, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी बेन्द्रकोना, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

आरोपिया का आपराधिक रिकॉर्ड:-

आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना उरगा में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं–

 

1. अपराध क्रमांक 45/23 – धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना सिविल लाइन रामपुर।

2. अपराध क्रमांक 209/26 – धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस, थाना सिविल लाइन रामपुर।

3. अपराध क्रमांक 553/21– धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना उरगा, जिला कोरबा।

 

तीसरा प्रकरण – प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम बरामद किया गया।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:-

1. आकाश मरावी, पिता सुनील कुमार मरावी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

2. रोहित शर्मा, पिता स्व. कमलेश शर्मा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी मैरिज हॉल के सामने रमागढ़, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा।

3. निखिल वर्मन, पिता राजनारायण वर्मन, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी घनगांव, थाना जरेहगांव, जिला मुंगेली (हाल पता – सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा)।

कोरबा पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026