ChhattisgarhKorba

कोरबा में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जननांग और हाथ के पंजे कटे हुए, शरीर जलाने का प्रयास..

सतपाल सिंह

कोरबा में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जननांग और हाथ के पंजे कटे हुए, शरीर जलाने का प्रयास..

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत औराई गांव में आज सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों हाथों के पंजे और गुप्तांग को काटकर जलाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफ एस एल की टीम जांच में जुट गई। खबर लिखे जाने तक नग्न अवस्था और शरीर के जलाए जाने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।