FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा : पैसों का विवाद.. लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या

कोरबा जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वो अपने साथियों के साथ पैसे लेने गया था। मगर दूसरे पक्ष ने पहले उससे विवाद किया। फिर उस पर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला रजगामार्ग चौकी क्षेत्र का है।

एसईसीएल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र दीप(35) कैटरिंग का काम करता था। शैलेंद्र ने अपने साथी फारूक के साथ मिलकर कुछ महीने पहले भुलसीडीह के फार्म हाउस में रहने वाले बालेश्वर चौबे से कबाड़ बस खरीदने की डील की थी। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस दे दिए थे। मगर 2 महीने पहले बागेश्वर की हत्या कर दी गई। बागेश्वर को उसके दूसरे बेटने राजेश ने मार दिया था।

इसके बाद बागेश्वर के तीसरे बेटे पुष्पेंद्र चौबे ने उस कबाड़ बसों को किसी और को बेच दिया था। इधर, इस बात की जानकारी जब शैलेंद्र और फारूक को लगी, तब से वे पुष्पेंद्र से पैसों की डिमांड कर रहे थे। दोनों मिलकर कई बार पुष्पेंद् से पैसे मांग चुके थे। इसके बावजूद पुष्पेंद्र पैसे नहीं लौटा रहा था। इस बीच गुरुवार रात को शैलेंद्र, फारूक और दो साथियों के साथ मिलकर फिर सै पैसे मांगने पुष्पेंद्र के फार्म हाउस गया था।

बताया गया कि यहां पहुंचने के बाद शैलेंद्र ने पुष्पेंद्र से पैसे मांगे, पर फिर से वह पैसे देने से इनकार करने लगा। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद होने लगा। विवाद काफी बढ़ गया। तब फारूक और उसके साथ मौके से भाग निकले और शैलेंद्र वहीं रह गया। इसी बात का फायदा उठाकर पुष्पेंद्र ने अपने 2 और साथियों के साथ मिलकर शैलेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इससे शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उधर, पुष्पेंद्र के लोगों ने ही डायल 112 को पहले ही सूचना दे दी थी। खबर लगते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी। यहां शैलेंद्र उन्हें घायल हाल में मिला था। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को ही उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 17 दिसंबर को हुई बालको के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। 73 वर्षीय बुजुर्ग बालेश्वर चौबे की हत्या भुलसीडीह के झोरखी फार्म हाउस पर कर दी गई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली थी। आखिरकार 18 दिन के बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 3 जनवरी को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *