कोरबा के कनकी से छाता जंगल पहुंचा दंतेल,कई गांवों की बिजली बंद की गई.. क्या फिर हरदीबाजार से खोडरी की ओर आएगा ये हाथी..?
सतपाल सिंह
कोरबा के कनकी से छाता जंगल पहुंचा दंतेल,कई गांवों की बिजली बंद की गई.. क्या फिर हरदीबाजार से खोडरी की ओर आएगा ये हाथी..?

कोरबा – बीते सोमवार को अपने दल से बिछड़ कर कनकी क्षेत्र पहुंचा हाथी ने अब छाता जंगल पहुंच गया है। कनकी क्षेत्र में इसी हाथी ने बीते सोमवार को शौच गए एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया था। बताया जा रहा है कि हाथी बीते मंगलवार की रात खिसौरा के नवापारा की ओर पहुंचा हुआ था,जिस वजह डोंगी पेंडरी लेवई क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कराया गया था। हाथी मामले के जानकर बताते है कि यह दंतेल हाथी अपने 12 हाथियों के झुंड से बहिष्कृत हुआ है,आगे बढ़ रहा यह हाथी पिछले साल पहुंचे एक अन्य हाथी के पदचिन्हों और उसके छोड़े गए महक से वहीं रास्ता तय करते हुए आगे बढ़ रहा है। यह हाथियों की खूबी होती है,वे साल साल भर तक एक बात गुजरे राह को याद कर सकते है,स्मरण कर सकते हैं। यहां इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हाथी फिर से हरदीबाजार से खोडरी की ओर बढ़ जायेगा। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को बेहद ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है,पिछले बार हाथी आने की सूचना मात्र से लोगों ने हाथी को खदेड़ने हाथी से ज्यादा उत्पात मचा दिया था,जिस वजह से हाथी आक्रोशित हुआ और महिला समेत कई मवेशियों को मार डाला था,ऐसे ने हाथी को शांत रूप से अपने रास्ते में आगे बढ़ने देना चाहिए,और वन विभाग द्वारा दिए गए सूचना निर्देशों का पालन करना चाहिए। हाथी से जुड़ी खबर आगे लगातार अपडेट की जायेगी।






