ChhattisgarhKorba

कोरबा के अडानी पॉवर प्लांट में हजारों मजदूरों ने खोला मोर्चा, 8 घंटे से अधिक काम सहित कई समस्याओं को लेकर किया काम बंद..

ओम गवेल

कोरबा के अडानी पॉवर प्लांट में हजारों मजदूरों ने खोला मोर्चा, 8 घंटे से अधिक काम सहित कई समस्याओं को लेकर किया काम बंद..

कर्मचारी हित के बड़े बड़े वायदों को खुली पोल…

कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताडी स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड में आज मंगलवार को प्लांट विस्तार कार्य से जुड़े हजारों मजदूरों ने काम बंद हड़ताल कर दिया। हजारों की संख्या में मजदूर पहले गेट के सामने इक्कठे हैं, वहीं कुछ मजदूर प्लांट के अंदर काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अडानी प्रबंधन द्वारा 8 घंटे के बजाय 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है, परंतु पेमेंट केवल 8 घंटे का दिया जा रहा है। पेमेंट भी तय समय पर नहीं दिया जाता। मजदूरों को मांग है कि उन्हें वेतन हर महीने 1 से 7 तारीख के मध्य दिया जाए। उनसे 8 घंटे काम लिया जाए, इसके अलावा प्लांट में मजदूरों के लिए बाथरूम की भी व्यवस्था नहीं है। दुर्घटना होने पर किस तरह की जवाबदेही भी तय नहीं होने के गंभीर आरोप प्लांट के अधिकारियों पर लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आंदोलन करने वाले सभी मजदूर प्रोजेक्ट साइड के 3 और 4 नंबर नए यूनिट विस्तार में कार्यरत हैं। जो बीते कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से बात कर रहे थे,परंतु उचित कार्यवाही नहीं होने पर आज उन्हें बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।

आपको बता दें कुछ दिन पूर्व अडानी पॉवर प्लांट द्वारा हुई प्लांट विस्तार के लिए जनसुनवाई रखी गई थी। जिसने मजदूर हितों को लेकर प्लांट अधिकारियों द्वारा बड़ी बड़ी बाते की गई थी। अब जब हजारों मजदूर अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हो गए है तो ये सभी बातें और दावे खोखले नजर आ रहे हैं। लिंक पर जाकर देखें वीडियो…https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=Qql-Q3KhjTKVbKX2

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026