ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर से जा भिड़ी ट्रेलर,चालक केबिन में फंसा

सतपाल सिंह

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर से जा भिड़ी ट्रेलर,चालक केबिन में फंसा

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अधूरा ओवर ब्रिज, अधूरा फोर लेन और सड़कों पर पसरा अंधेरा लगातार हादसों की वजह बन रहा है। बीते शनिवार की देर रात कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर CG 04 PC 4662 अपने सामने चल रही दूसरी ट्रेलर से जा टकराई,इस हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से चिपक गया,जिसमें ट्रेलर का चालक फंस गया, स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से चालक को केबिन से खींचकर बाहर निकाला गया, ट्रेलर चालक के हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत इमली छापर चौक पर ओवर ब्रिज निर्माण बीते लगभग एक साल से बंद है, ऐसे में भारी वाहन कोरबा की ओर से कुसमुंडा इमली छापर की ओर आने के दौरान रेल्वे स्टेशन से आगे व्यवसायिक मार्ग पर कच्ची सड़क के लिए मुड़ना पड़ता है, इसी दौरान यहां वाहनों की अक्सर भिंडत होती रहती है। इसके अलावा कोरबा कुसमुंडा मार्ग में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से भी हादसे हो रहें हैं। प्रसाशन को इस ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द अधूरे फोर लेन और अधूरे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को शुरू करवाना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिले। बीते बुधवार को भी इसी मार्ग में हुए एक दुखद हादसे में एक रिटायर्ड SECL कर्मी की मौत हो गई थी। लिंक पर जाकर देखें वीडियो…https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=BlURpqEJdDvm3qsZ

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026