कोरबा – कुसमुंडा मार्ग पर भारी जाम से हालाकान हो रहे राहगीर… लोगों की परेशानी उन्ही की जुबानी…

कोरबा – जिले के कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर इन दिनों भारी जाम देखी जा रही है। बीते गुरुवार की रात भी इसी तरह से भारी जाम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में दुपहिया एवं चार पहिया वाहन भारी वाहनों के बीच में कई घंटो तक फंसे रहे। देखें वीडियो..
जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन बताए जा रहे हैं,आपको बता दे सर्वमंगला चौक से बरमपुर तक बड़ी संख्या में ट्रक सड़क के दोनो ओर पार्किंग किए जा रहे हैं।
इसके अलावा इमली छापर से शिवमन्दिर चौक पर भी सड़क के बीचों बीच भारी वाहनों के खड़े करने का पार्किंग स्थल बना हुआ है, जिस वजह से रुक रुक कर जाम लगता हैं और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रही है। बात करें ट्रेफिक व्यवस्था की तो इन दिनों ट्रेफिक व्यवस्था ना सिर्फ कोरबा शहर के अंदर बल्कि उपक्षेत्रीय नगरों की भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। ट्रेफिक पुलिस जिले के बॉर्डर इलाकों में ट्रेफिक व्यवस्था सम्हालने में मशगूल है और इधर जिले के अंदर लोग भारी जाम से त्राहिमाम – त्राहिमाम कर रहे है। जिसका ताजा उदाहरण ऊपर दिए गए वीडियो में हैं। ट्रेफिक व्यवस्था में इसी अनदेखी की वजह से बीते गुरुवार की रात भी बरमपुर से सर्वमंगला चौक तक भारी जाम लगा रहा। लोग इस जाम में घंटो तक फंसे रहें। बताया जा रहा है की भारी वाहन रात में सर्वमंगला मंदिर फाटक पार करते हुए कनवेरी मार्ग से उरगा की ओर जाते है,ऐसे में सर्वमंगला फाटक बंद होने पर ये ट्रक कुसमुंडा फोर लेन सड़क पर दोनो तरफ पर बेतरतीब ढंग से लाइन लगा कर खड़े रहते हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति निर्मित होती है इस जाम में दुपहिया चारपहिया वाहन फंस जाते हैं। बीते गुरुवार को भी इसी तरह का भारी जाम कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर देखने को मिला। इस जाम में आम लोगो के अलावा एंबुलेस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं पुलिस द्वारा ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने किसी तरह की पहल नही करने पर लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिला।





