कोटपाड़ घट जात्रा उत्सव पर बलराज म्युजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति, देर रात तक दर्शकों ने लिया संगीत का आनंद
तीन वर्ष मे एक बार होने वाले देवी घट जात्रा उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की सेवा और कलश यात्रा मे शामिल होते हैं ,और मनोकामना करते है..
जगदलपुर । सीमावर्ती राज्य उड़िसा के कोटपाड़ में प्रति तीन वर्षों में होने वाले घट जात्रा उत्सव पर शनिवार रात बलराज म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर के द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
जिसमें कोटपाड़ सहित आसपास के सैकड़ो की संख्या में दर्शको और श्रोताओं की मौजूदगी में बलराज ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा ।
कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गायकी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया । इस दौरान भक्ति, उड़िया सहित हिन्दी फिल्मी गीतों का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया ।
जिसमें उड़ीसा के कलाकारों के अलावा भिलाई दुर्ग और बलराज ग्रुप के कलाकारों ने शानदार गीत प्रस्तुत किए ।
बता दें बलराज ग्रुप संगीत मे एक जाना पहचाना नाम है ।
बलराज ग्रुप के बलराज शर्मा ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में वे पिछले 40 वर्षों से है ।
और आर्केस्ट्रा ग्रुप के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हैं ।छत्तीसगढ़ उड़ीसा आंध्रप्रदेश पश्चिम बंगाल एवं भारत के अन्य राज्यों में भी अपने परफॉर्मेंस दे चुके हैं । हमेशा लोगों का भरपूर प्यार और स्नेह मिलता है ।
आज कोटपाड़ में भी उनके कार्यक्रम पर लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और कलाकारों का उत्साह वर्धन किया ।
श्री शर्मा ने बताया कि 3 वर्षों में होने वाले इस घट यात्रा उत्सव मे उन्हें आमंत्रित किया गया था।
ऑडियंस का भरपूर साथ मिला और कार्यक्रम बेहद सफल रहा ।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रसिद्ध सदाबहार कलाकार अफजल अली द्वारा किया गया ।





