कुसमुंडा स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव


कुसमुंडा स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव
कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की सक्रिय व समाजसेवी स्वतंत्र महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। यह समारोह आदर्श नगर सामुदायिक भवन दिनांक 31.7.2025 को रखा गया था। जिसमें स्वतंत्र महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू निराला, उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, सचिव स्नेहा राजपूत, समेत क्षेत्र की महिलाएं एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा प्रसाद जी और वार्ड क्रमांक 23 पार्षद श्रीमती बल्कि कुजूर जी सम्मिलित हुई थी।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा सदस्य महिलाओं के स्वागत-सत्कार से किया गया। एवं मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । महिला मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कि नृत्य, गायन, और नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ, बच्चों का डांस के साथ बहुत सारे खेलकूद का भी कार्यक्रम रखे गए जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस वर्ष सावन उत्सव समारोह की सावन क्वीन प्रथम श्रीमती शैल वैष्णव जी, द्वितीय श्रीमती सरोज भार्गव जी एवं तृतीय श्रीमती सीमा यादव जी रही।स्वतंत्र महिला मंडल के कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सभी सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। यशोदा बिष्ट,अनुपमा सिंह, मधु साहू, शारदा विश्वकर्मा,संगीता तिवारी, पूर्णिमा यादव ,आरती कश्यप, संगीता महतो, राजेश्वरी पैकरा, रितु श्रीवास्तव, अंजलि।।