कुसमुंडा स्टेडियम में SECL द्वारा भव्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ५ वर्ष के बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने हजारों लोग…. जीएम संजय मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं….
ओम गवेल की खबर

पहले देंखे कार्यक्रम की कुछ झलकियां..
कोरबा – जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा आदर्श नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीते लगभग 5 वर्ष के उपरांत हुए इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उमड़ पड़े। इस भव्य व ऐतिहासिक आयोजन में कुसमुंडा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन बड़े स्कूलों के हजारों छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने फ्लैग मार्च करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत में कुसमुंडा महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने ध्वजारोहण कर सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की इसके बाद त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों द्वारा परेड निकालकर सलामी दी गई त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के पीछे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सलामी परेड निकाली गई। जीएम संजय मिश्रा द्वारा फूल और गुब्बारों से सजे चार पहिया वाहन में चढ़कर तिरंगे को सलामी दी गई,साथ ही पूरे स्टेडियम का एक चक्कर लगा कर सभी क्षेत्रवासियों का अभिवादन किया। तदोपरांत मंचस्थ अथितियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किए गए। वहीं कई स्कूलों के स्कूली बच्चों एवम शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी जनों को मिठाई का वितरण किया गया। सुबह से शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर तक चला जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग कार्यक्रम देखने जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा झंडे के तीनो रंग केसरिया,सफेद और हरे रंग के अनगिनत गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। उक्त कार्यक्रम में कुसमुंडा जीएम संजय मिश्रा के साथ उनकी धर्मपत्नी,जीएम माइनिंग,कुसमुंडा के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण, जे सी सी मेंबर, महिला मंडल, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक – शिक्षिकाएं,बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस भव्य आयोजन के लिए कुसमुंडा प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की।(कुसमुंडा से ओम गवेल की खबर 9300194100)