Chhattisgarh

कुसमुंडा में दो चार पहिया वाहन आपस में भिड़े, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

अभिषेक आदिले की खबर

कुसमुंडा में दो चार पहिया वाहन आपस में भिड़े, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त


कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कबीर चौक से कुसमुंडा खदान जाने वाले मार्ग पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास तेज रफ्तार दो चारपहिया वाहन आपस में जा भिड़े। बताया जा रहा है की एक वाहन बेहद तेज रफ्तार में थी जो दूसरे वाहन से जा भिड़ी। दोनो चार पहिया वाहन CG 12 BJ 0594 और CG 12 BP 6048 वाहन कुसमुंडा खदान में ठेका कार्य के तहत संचालित है। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है की यहां सड़क अच्छी होने की वजह से चार पहिया चालकों की वाहनों की रफ्तार बेहद तेज रहती है,जिससे ऐसे हादसों की संभावना हमेशा बनी रहती है। कुसमुंडा से अभिषेक आदिले की खबर

Related Articles