ChhattisgarhKorba

कुसमुंडा मार्ग में सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू, एक मार्ग बंद होने से लग रहा जाम, कुछ दिनों में मिलेगी थोड़ी राहत..

सतपाल सिंह

कुसमुंडा मार्ग में सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू, एक मार्ग बंद होने से लग रहा जाम, कुछ दिनों में मिलेगी थोड़ी राहत..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर से लगे व्यवसायिक मार्ग के जीर्णोद्वार का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत पहले गड्ढों को भर कर अब डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह डामरीकरण पहले चरण में व्यवसायिक मार्ग इमली छापर चौक से रेल्वे स्टेशन रोड की दिशा में किया जा रहा है। इसके बाद इमली छापर चौक और इमली छापर चौक से चर्च कॉम्प्लेक्स की ओर किया जाएगा। आपको बता दें SECL कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा इमली छापर चौक की जर्जर स्थिति को देखते हुए 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसमें गड्ढों को भरकर डामरीकरण कार्य होना है। फिलहाल इस मरम्मत कार्य की वजह से व्यवसायिक मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है,ऐसे में फोर इमली इमली छापर चौक पर रुक रुक कर जाम लग रहा है। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य आगामी लगभग 15 से 20 दिनों तक और चलेगा ऐसे में तब तक जाम की स्थिति बनी रहेगी। जाम से बचने अपने लेन पर चलें, ओवर टेक ना करे। असुविधा से बचने और अतिआवश्यक होने पर लोग बलगी होते हुए एनटीपीसी मार्ग से कोरबा आवाजाही के रहे है। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की ग्राउंड रिपोर्ट।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026