AAj Tak Ki khabarChhattisgarhKorba

कुसमुंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र की गायों के लिए १५ नग प्याऊ डोंगी (कोटना) का गौ सेवकों को किया गया वितरण…. क्षेत्र के अलग अलग स्थनों पर रखें जाएंगे कोटना… 

कोरबा – जिस प्रकार इंसानों को जीवित रहने के लिए भोजन व पानी की आवश्यकता पड़ती है, ठीक उसी तरह इस धरा पर पैदा हुए समस्त जीव जंतुओ को भी भोजन व पानी की आवश्यकता पड़ती हैं, वर्तमान परिवेश में हरे भरे पेड़ों की कटाई तथा घास वाले मैदानों, छोटे छोटे नालों तालाबों पर बेजाकब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जैसे जैसे इंसानी आबादी बढ़ रही है भूमि की कमी होती जा रही है। ऐसे में पशुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कर पाना बेहद मुश्किल हैै । क्षेत्र के गौ सेवक अपने स्तर पर गायों की सेवा भी करते हैं इसके लिए उन्होंने बाकायदा गौ सेवा धाम भी बनाया है जिसमें वे कमजोर अथवा बीमार गायों को लाकर उनका इलाज करते हैं, सेवा करते हैं। गौ सेवक गायों को गौ माता कहकर संबोधन करते है, निश्चित रूप से हिंदू धर्म में गायों का बड़ा महत्व है उन्हे माता का दर्जा प्राप्त है, परंतु आज आधुनिकता की रेस में लोग गायों की महता को भूलते जा रहें है, केवल दूध के लिए गायों का दोहन कर रहे है, जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है उसे सड़क पर छोड़ देते है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम योजनाओं के बाद भी आज गाय सड़कों पर ही दिखाई देती है ऐसे में क्षेत्र के गौ सेवकों द्वारा सेवा भाव से किया जाना कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। कुसमुंडा क्षेत्र बड़ा क्षेत्र है ऐसे में बहुत जगह पर आवारा घूमते हुए गायों की देखभाल और उनके भोजन की व्यवस्था करना कठिन हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस द्वारा गौ सेवकों को १५ नग प्याऊ डोंगी (कोटना) ) का वितरण किया गया,जिसे गौ सेवकों द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जहां पर गायों को पानी पीने को नही मिल पाता वहां पर रखवाया गया है। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर संस्था द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौ सेवा धाम कुसमुंडा में आज गौ सेवकों के मेहनत से सेवाकार्य हो रही है, जिनकी गौ माताओं के लिए किए जा रहे सेवा भाव को देखकर जिले व क्षेत्र के बहुत सारे लोग अपने अपने स्तर पर दान दान पुण्य कर कार्यकर्त्ताओ के मनोबल बढ़ा रहे हैँ। इसी तरह कुसमुंडा पुलिस द्वारा गौ सेवकों के सेवाकार्य से प्रेरित होकर गायों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु कोटना दिया गया है , गौ सेवको ने इसके लिए कुसमुंडा पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *