
कुसमुंडा थाने में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक….
कोरबा – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के कुसमुंडा थाना परिसर में आज शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने किया।
बैठक में उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, तेज आवाज में डीजे बजाने, अश्लील गाने बजाने, डीजे पर भड़काऊ गीत चलाने तथा शराब के नशे में हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ साथ रमजान के पावन महीने को देखते हुए उनके भी पर्व का सम्मान करते हुए सौहाद्र पूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाने की अपील की गई। दुकानदारों को मुखौटा बेचने पर भी पाबंदी की बात कही गई। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल सक्रिय रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प दोहराया और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।अंत में सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा भाईचारे की परंपरा को कायम रखने की अपील के साथ बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, निगम पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम कुमार साहू, नगर पालिका पार्षद तेज प्रताप सिंह, श्रवण यादव, प्यारे लाल दिवाकर, राजकुमार, नवीन कुकरेजा, सालिक दुबे, नरेंद्र साहू, रामप्रसाद, मनोज कुंडू, उमाशंकर, कुलदीप साहू, शनिदेव,शाहिद कुजूर, सफित खान राजकुमार कंवर, अमरीक सिंह, अभिनव श्रीवास, रहमान खान, जाफर खान, सुखदीप सिंह, ओम गवेल उपस्थित रहे।






