कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर तक सड़क मरम्मत कार्य के लिए भाजपा पार्षद व नेताओं ने एसईसीएल प्रबंधन को लिखा पत्र 15 दिन का दिया अल्टीमेटम,अन्यथा करेंगे हड़ताल
सतपाल सिंह


कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर तक सड़क मरम्मत कार्य के लिए भाजपा पार्षद व नेताओं ने एसईसीएल प्रबंधन को लिखा पत्र,
15 दिन का दिया अल्टीमेटम,अन्यथा करेंगे हड़ताल..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर चौक तक के सड़क बदहाल स्थिति को देखते हुए भाजपा पार्षद और नेताओं ने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन को बीते गुरुवार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निर्माण की बात कही है,अन्यथा निर्माण कार्य नही होने की दिशा में 15 दिवस बाद हड़ताल की बात भी कही गई। भाजयुमो के लेटर हेड में सौंपे गए ज्ञापन में उपरोक्त बात बांकी नगर पालिका निगम अंतर्गत वार्ड 24 पार्षद राजकुमार कंवर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विकेश झा,राकेश पटेल, रितेश सिंह, रामेश्वर सोनी, राजेश पटेल,कन्हैया यादव,सुखदीप सिंह,सुनीता पाटले,हेमा शर्मा,अभिलाष यादव ने कही है। क्या कुछ लिखा है पत्र में देखें..

कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर सड़क मार्ग लगभग सात वर्षों से अपने पूर्ण निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है, साथ में समस्त कुसमुंडा निवासी सहित इस सड़क का उपयोग कर रहे राहगीर सब अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे है। आय दिन हो रहे सड़क जाम का एक मुख्य कारण खराब सड़क भी हैं, जाम में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भी फसना पड़ जाता है। भुट्टा चौक में सड़क से बहुत सारा रॉड निकला हुआ है। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।अतः आगामी मानसून को देखते हुए 15 दिवस के अंदर सड़क निर्माण एवं पानी निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं किया जाता है तो 16 वे दिन (दिनांक- 05/07/2025) हम कुसमुण्डा वासी हड़ताल करने के लिए बाध्य रहेंगे।

इस पत्र के माध्यम से आज से 16 वे दिन सड़क निर्माण ना होने के स्थिति में हड़ताल हेतु पूर्व सूचना माने।










































