कुसमुंडा जेआरसी मैदान में अंडर 14 एवं 16 बच्चों को फ्री क्रिकेट कोचिंग की सुविधा का आज रविवार को होगा शुभारम्भ
सतपाल सिंह
कुसमुंडा जेआरसी मैदान में अंडर 14 एवं 16 बच्चों को फ्री क्रिकेट कोचिंग की सुविधा का आज रविवार को होगा शुभारम्भ

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर स्थित जे आर सी मैदान में आज रविवार की शाम 6 बजे फ्री क्रिकेट कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया जा रहा है। जो कि विश्व मित्र बहु उद्देशीय सेवा समिति आर्या बॉयज और काका स्पॉटिंग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस आयोजन के अध्यक्ष रंजन आर्या, सचिव जीत सिंह और कोषाध्यक्ष सुनील इब्राहिम है,कोचिंग टीम और बड़ी है जिसका जिक्र आगे खबरों में करेंगे। आपको बता दें कुसमुंडा क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए उन्हें हमेशा खेलो के प्रति जागरूक करने वाले रंजन आर्या और जीत सिंह द्वारा समय समय पर क्रिकेट व फुटबॉल की प्रतियोगिताएं लगातार कराई जाती हैं। इसी कड़ी में बच्चों को खेल के प्रति और अधिक परिपक्व व बेहतर बनाने क्रिकेट कोचिंग की शुरुवात की जा रही है। जिसका शुभारम्भ आज रविवार की शाम किया जाएगा। आयोजन कर्ताओं ने इस शुभारम्भ कार्यकम में सभी खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यकम के साक्षी बनने जे आर सी मैदान जरूर पहुंचे।





