ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaSECL

कुसमुंडा जेआरसी क्लब की सदस्यता शुल्क की कटौती पर तत्काल रोक लगाने जेसीसी सदस्य ने लिखा पत्र

सतपाल सिंह

कुसमुंडा जेआरसी क्लब की सदस्यता शुल्क की कटौती पर तत्काल रोक लगाने जेसीसी सदस्य ने लिखा पत्र

Noor suzuki korba

कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर स्थित जे आर सी क्लब भवन की कर्मचारियों से शुल्क कटौती को लेकर कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय कल्याण सभा के सदस्य निरंजन सिंह ने कुसमुंडा स्टाफ अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि कुसमुंडा क्षेत्र के समस्त कर्मचारियों की एक अत्यंत गंभीर और जायज समस्या की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। कुसमुंडा क्षेत्र के कर्मचारियों के मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए जूनियर रीक्रिएशन क्लब का संचालन किया जाता रहा है, जिसके एवज में कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से सदस्यता शुल्क की कटौती की जा रही है। परंतु, अत्यंत खेद का विषय है कि वर्तमान में प्रबंधन द्वारा उक्त जूनियर रीक्रिएशन क्लब को त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (TSR) के जवानों को सुपुर्द कर दिया गया है। क्लब में बल की तैनाती और उनके आधिपत्य के कारण कुसमुंडा क्षेत्र के साधारण कर्मचारियों और उनके परिवारों का वहां आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के कर्मचारियों को क्लब की किसी भी सुविधा या गतिविधि का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब कर्मचारी क्लब की सुविधाओं का उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं, तो उनके वेतन से इसके नाम पर राशि काटा जाना पूरी तरह से अनुचित और अतार्किक है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कुसमुंडा क्षेत्र के कर्मचारियों के मासिक वेतन से जूनियर रीक्रिएशन क्लब के सदस्यता शुल्क की कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी करने की कृपा करें। जब तक क्लब को पुनः कर्मचारियों के उपयोग के लिए बहाल नहीं कर दिया जाता, तब तक यह कटौती स्थगित रहनी चाहिए। उम्मीद है कि आप कर्मचारियों के हित में इस पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लेंगे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026