कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा जवान को पत्थर मारने वालें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, गोदावरी फेस में डीजल और केबल चोरी करने पंहूचे थे चोर……

कोरबा – जिले के कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवान पर डीजल व केबल चोरी करने पंहुचे चोरों द्वारा पत्थरबाजी कर हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कुसमुंडा पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। कुसमुंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते ०२ – ०३ जून की दरम्यानी रात त्रिपुरा स्टेट रायफल का जवान उमा शंकर अपने २ अन्य साथी जवानों के साथ कुसमुंडा खदान अंदर गोदावरी फेस सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था,इस दौरान कुछ वहां लोग पंहुचे और बिजली के खंबे व डोजर से जुड़े केबल काटने लगे साथ ही कुछ लोग डोजर से डीजल निकालने लगे, जवानों ने चोरों को खदेड़ने के लिए आवाज लगाई, जिस पर चोरों ने जवानों पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक जवान उमाशंकर को सिर और हाथ में चोट लगी, जिससे जवान घायल हो गया।

घायल जवान उमाशंकर

चोरों द्वारा पथराव की करने की सूचना क्यूआरटी टीम को दी गई, टीम तत्काल मौके पर पंहुची,जिन्हे देख कर चोर वहां से भाग निकले। जवान की शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंसं के तहत 186, 332, 336, 34, 353,380,457 धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही पुलिस अज्ञात आरोपियों की पातासाजी में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *