Chhattisgarh
कांटीनेंटल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नई पहल, इलाज में आई महिलाओं का किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपचार करने आई महिलाओं को किया सम्मान

जगदलपुर. । छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में सोमवार को उपचार कराने के लिए पहुंची महिलाओं को ससम्मान उपहार प्रदान किए गए.
सीसीएसएच प्रबंधन ने यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए किया था. यहाँ हॉस्पिटल के लॉबी को गुलाबी रंग के गुब्बारे से सजाया गया था. । हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने भी रंग बिरंगे परिधान पहन रखे थे.
स्वागत से लेकर विदाई तक निभाई रीति
सीसीएसएच स्टॉफ ने मरीजों खास कर महिला मरीजों का आत्मीय स्वागत किया. उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर तक लेकर गए. उपचार की औपचारिकता के बाद महिला मरीजों को उपहार देकर उनके चिरायु होने और स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी
क्विज और गीत गाए
इसके साथ ही महिला स्टॉफ ने विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए. यहाँ क्विज और गीत गाए गए. उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए.






