कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाने में दर्ज़ कराई शिकायत

लोरमी / मुंगेली- कर्नाटक चुनाव के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जान से मारने की धमकी देने वाले चिंतपुर के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ अपराध दर्ज कराने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लोरमी थाना में शिकायत दर्ज कराया।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और परिवार को मारने की भयावह और बदसूरत साजिश की जा रही है। कर्नाटक की माटी के लाल  खरगे को मारने के लिए “हत्या की साजिश” रचता हुआ ऑडियो रिकॉर्डिंग पकड़ा गया है। चित्तपुर से बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ जो पीएम मोदी के और सीएम बोम्मई के बहुत चहेते हैं, उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग चौंकाने वाली है। ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि भाजपा उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे और उनके पूरे परिवार का ‘सफाया’ करने की बात कर रहा है। पीएम और भाजपा नेतृत्व “हत्या की साजिश” के इस बड़े खुलासे पर “मूक” दर्शक बना हुआ है। भाजपा एक दलित कन्नडिगा और एक कारखाने के मजदूर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पहुँचे खरगे के उत्थान को पचा नहीं पा रही है।

 

उन्होंने कहा कि चुनावी हार से भयभीत भाजपा और उसके नेतृत्व की हताशा स्पष्ट है। बीजेपी की ध्रुवीकरण और विभाजनकारी रणनीति के बावजूद वो कर्नाटका में डूब रही है, और अब बीजेपी हत्या की साजिशों को रच रही है। यह मल्लिकार्जुन खरगे पर नहीं बल्कि हर कन्नडिगा के सम्मान और जीवन पर हमला है। क्या पीएम मोदी, मुख्यमंत्री बोम्मई जिम्मेदारी लेंगे? क्या कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग कार्रवाई करेंगे या कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार को मारने की इस भयावह साजिश पर “मूक” ही बने रहेंगे? 6.5 करोड़ कन्नडिगा निश्चित रूप से भाजपा की इस भयावह साजिश का करारा जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *