FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ – डाॅ. अजय आलोक

 

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय आलोक ने जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ रहा है। इसके कई उदाहरण समय-समय पर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा कि जिस तरह से नक्सलियों का कांग्रेस की सरकार ने दिल जीता है, यह उनका बयान छत्तीसगढ़ के साथ ही बस्तर की जन भावनाओं के साथ मजाक जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्क्वायर को चारों कोनों को आधार मानकर सरकार चलाती रही है। जिसका मॉडल छत्तीसगढ़ में देखने को को मिला है।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय आलोक ने कहा कि भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, नक्सलवाद राज्य सरकार के संरक्षण में हो रही है। यही स्क्वायर का फॉर्मूला है। उन्होंने कहा कि बस्तर महाराज प्रवीर चंद भंजदेव हमेशा बस्तर के विकास के प्रबल पक्षधर रहे हैं। वह बस्तर के मूल संस्कृति को हमेशा मूल स्वरूप में लोक जनजीवन के साथ जोड़ें रखना चाहते थे। वे हमेशा धर्मांतरण के विरोधी रहे हैं यही कारण है कि एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं यह सब जानते हैं?
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे जिला मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता , राजेंद्र बाजपेयी एवं अन्य उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *