FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कलेक्टर ने एथेनाॅल प्लांट निर्माण प्रगति की समीक्षा कर सभी कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने दिये निर्देश*

*कलेक्टर ने एथेनाॅल प्लांट निर्माण प्रगति की समीक्षा कर सभी कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने दिये निर्देश*
*श्रमिकों की वृद्धि कर सिविल कार्य में अद्यतन प्रगति लाने के निर्देश*

*कोण्डागांव, 20 अप्रैल 2023/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बुधवार को कलेक्टोरेट के सभागार में कोकोड़ी में निर्माणाधीन एथेनाॅल प्लांट की विस्तृत समीक्षा कर सभी कार्यों को तेजी के साथ संचालित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने बैठक के दौरान एथेनाॅल प्लांट निर्माण से जुड़े एजेंसियों तथा अधिकारियों से एथेनाॅल प्लांट के प्रत्येक सेक्शन की निर्माण प्रगति की जानकारी ली और कहा राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण प्लांट के निर्माण कार्य को अनवरत् रूप से तेजी के साथ संचालित किया जाये। हरेक सेक्शन के कार्यों की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग कर तकनीकी मापदडों तथा गुणवत्ता के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री सोनी ने सिविल वर्क में अद्यतन प्रगति लाने के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री की समयपूर्व उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने सहित श्रमिकों की पर्याप्त संख्या में वृद्धि कर कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही एथेनाॅल प्लांट में स्थापित किये जाने वाले उपकरणों, आवश्यक मशीनरी की आपूर्ति नियत समय के पहले अनिवार्य रूप से किये जाने कहा। उन्होने विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये, जिससे उपकरणों एवं मशीनरी स्थापना निरंतर किया जा सके। वहीं अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सोनी ने एथेनाॅल प्लांट के साईट डेव्लपमेंट कार्यों आंतरिक सड़क, प्रशासनिक भवन ईत्यादि को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मक्का भंडारण के लिए अतिरिक्त वेयर हाऊस निर्मित किये जाने कहा। कलेक्टर श्री सोनी ने एथेनाॅल प्लांट की आवश्यकता के अनुरूप पानी की उपलब्धता के लिए नलकूप खनन तथा स्टाॅपडेम और सिंचाई जलाशय से जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मक्का उपार्जन के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने कहा। इस दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में एथेनाॅल प्लांट स्थल पर 3 नलकूपों के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही 7 नये नलकूप खनन किये गये हैं। जलसंसाधन विभाग द्वारा पलारी नाला में स्थित 9 स्टाॅपडेम का शीघ्र मरम्मत प्रारंभ किया जायेगा। जिससे एथेनाॅल प्लांट के लिए आवश्यक पानी से अधिक जलापूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही आवश्यकता होने पर नेवता सिंचाई जलाशय से जलापूर्ति की जा सकेगी। ज्ञातव्य है कि 140 करोड़ रूपए की लागत से कोकोड़ी में मक्का प्रसंस्करण पर आधारित एथेनाॅल प्लांट का निर्माण कार्य दु्रत गति से किया गया जा रहा है। इस एथेनाॅल प्लांट से जिले के करीब 46 हजार मक्का उत्पादक किसान लाभान्वित होंगे। यही वजह है कि जिले के मक्का उत्पादक किसान उक्त प्लांट निर्माण का लगातार भ्रमण कर उत्साहित हो रहे हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित सहकारिता, जल संसाधन, खनिज ईत्यादि विभागों के अधिकारियों तथा प्लांट निर्माण से जुड़े एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *