*कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत किया जा रहा विशेष जाँच निरीक्षण अभियान*

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशनुसार तथा आयुक्त खाद्य संरक्षण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में गर्मी मौसम को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विशेष जाँच निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में पैक्ड पानी पाउच, पैक्ड पानी बोतल, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक एवं आइस कैंडी जैसे पेय एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग आमजन द्वारा अधिक मात्रा में किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा जिला सक्ती के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सघन जाँच एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर में रोड के पास मेसर्स मां चंद्रहासिनी जूस सेंटर से आम जूस का नमूना लिया गया, चौपाटी के पास से मेसर्स टंडन गन्ना जूस सेंटर से गन्ना जूस का नमूना लिया गया एवं सक्ती में मेसर्स अवि ट्रेडर्स से कैम्पा लेमन फ्लेवर कार्बोनेटेड ड्रिंक, कैम्पा ऑरेंज फ्लेवर कार्बोनेटेड ड्रिंक, सनक्रश मैंगो ड्रिंक, रस किक मैंगो ब्लिस ड्रिंक, माजा मैंगो ड्रिंक का नमूना लिया गया। साथ ही गन्ना रस एवं जूस सेंटर विक्रेता को हेड कवर एवं हैंड ग्लव भी दिए। साथ ही साथ साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए। इस संबंध में आगे की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही है।





