FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक संपन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय* इस दौरान पावर डीजे प्रतिबंधित

बिलासपुर -कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक संपन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय*
इस दौरान पावर डीजे प्रतिबंधित

बिलासपुर – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन पर्वाें के दौरान पावर डीजे प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील की। कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें। बैठक में गणेश विसर्जन के लिए स्थल निर्धारित करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए समारोह आयोजन करने का भरोसा दिलाया। विशेष कर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आर कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी श्री राजेन्द्र जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री एसएस दुबे, शांति समिति के सदस्य श्री शेख नजरूद्दीन, श्री वीरेन्द्र गहवई, श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *