कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर लोरमी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पुजा अर्चना कर खुशियॉ मनायी

लोरमी – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मुॅगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस के नेतृत्व में लोरमी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरूद्वारा चौक के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जाकर पुजा अर्चना करते हुए हनुमान जी के जय जयकारे लगाये। इस दौरान चौक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोरदार आतिशबाजी की गई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दिये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि कर्नाटक का शानदार परिणाम आया है महंगाई, बेरोजगारी सभी मुद्दो की जीत हुयी हुयी झुठे वादो और खोखले लोगों, बजरंग बली की जीत व बजरंग दल की हार हुयी। सही मायने में 2024 की जो आहट थी उसका आगाज हो चुॅका है 2024 परिणाम 2023 में दिख गया है भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह हताश व उदास है कांग्रेस परिवार में हर्ष व्याप्त सभी कार्यकर्ता 2023 और 24 के मिशन में जुट गये है लोरमी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की ओर से पुरी कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताआें व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को बधाई देता हूॅ जिनकी मेहनत से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। एल्डरमेन लतारानी वैष्णव कांग्रेस पार्टी की एतिहासिक जीत पर खुशियॉ मना रहे है राहुल गांधी का पदयात्रा मेहनत रंग लाया साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे व कार्यकर्ताओं को बधाई देती हुॅ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस, एल्डरमेन लतारानी वैष्णव, थानुराम बघेल, सालिक बंजारे, मुन्ना ध्रुव, सोहन डडसेना, उत्तम ध्रुव, नागेश गुप्ता, मिंशु मसीह, कांति वैष्णव, ललिता अग्रवाल, विकास कश्यप, राजा खुॅटे, मोनु यादव, महेन्द्र यादव, मोंटु मानिकपुरी, मोनु शुक्ला, ईश्वर यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *