कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत पर मंत्री लखमा ने दिया बड़ा बयान… जीत का श्रेय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ,मल्लिकार्जुन खड़गे सहित साढ़े छः करोड़ कर्नाटक वासियों को दी जीत की बधाई
जगदलपुर inn24..कर्नाटक के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में बहुमत के साथ सरकार कांग्रेस की बनने पर मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान कहा कि मोदी मैजिक खत्म झूठ की राजनीति खत्म कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है । जनता ने कांग्रेस लीडरशिप मलिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है, जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे जनता ने भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंका है नई सरकार नया विश्वास नया उत्साह के साथ कर्नाटक आगे बढ़ेगा, मंत्री लखमा ने कहा कि पर्यवेक्षक के तौर पर मैंने कर्नाटक में चुनाव प्रचार किया था मुझे पूरा विश्वास था सरकार कांग्रेस की बनेगी और हम बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं ,मैं सभी कांग्रेश जनों को बधाई देता हूं,
मंत्री लखमा ने कहा कि पूरे देश की नजर कर्नाटक चुनाव पर थी प्रधानमंत्री मोदी स्वयं कर्नाटक चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में संभाला था, लेकिन भरोसा किया कर्नाटक की जनता ने राहुल गांधी पर ,कर्नाटक की जनता को बधाई।