1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, दी गई आश्रम उड़ाने की चेतावनी

मथुरा के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई है. अज्ञात शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. कथावाचक को धमकी भरा खत मिला है. कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को पहले भी धमकी मिल चुकी है. इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने केस दर्ज करके कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके पीछे जो भी है उसका पता लगाया जा रहा है. दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

खबरों के अनुसार, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात शख्स पर धमकी भरा पत्र देने का आरोप लगाया है. खत में धमकी देते हुए लिखा गया है कि तुम्हारा आश्रम उड़ाने हम वृंदावन आए हैं. इसके अलावा उनके परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी गई. पत्र में ये भी लिखा है कि अगर 1 सप्ताह के अंदर-अदर 1 करोड़ रुपये नहीं दिए तो आश्रम को उड़ा दिया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मध्य प्रदेश के इंदौर में कथा सुना रहे हैं. हालांकि, मथुरा पुलिस ने कथित धमकी भरे खत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं.

धमकी भरे पत्र में ये भी लिखा है कि हथियारों से लैस आदमी उन पर नजर बनाए हुए हैं. जान लीजिए कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य काफी मशहूर हैं. उन्हें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का करीबी माना जाता है. बड़ी संख्या में लोग कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा सुनने आते हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *