
कटघोरा अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ संपन्न, राजेश पाल अध्यक्ष, यदुनंदन जायसवाल बने सचिव
राजू सैनी
अधिवक्ता संघ कटघोरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाल, उपाध्यक्ष मिहिर सिंह, सचिव यदुनंदन जायसवाल, सह सचिव बी राम, कोषाध्यक्ष व्यास नारायण जायसवाल, पुस्तकालय प्रभारी मनोहर एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद रात्रि पी. मनोहर लाल साहू एवं चेहरा प्रवीण को निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। अधिवक्ता संघ कटघोरा के चुनाव में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओ ने हिस्सा लिया । इस चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाल – 73, सुनील वर्मा – 66, विष्णु चतुर्वेदी – 59, ओमप्रकाश यादव – 8, उपाध्यक्ष श्री मिहिर कुमार सिंह – 141, रामायण दास महंत – 64, सचिव श्रीयदुनंदन जायसवाल- 94, अमित सिन्हा – 82, चम्पाल सिंह – 25, सह सचिव श्री बी राम निषाद – 143, माइकल – 60, कोषाध्यक्ष श्री व्यास नारायण जायसवाल 107, अब्दुल रहमान खान – 75, पुस्तकालय प्रभारी मनोहर एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद रात्रे, मनहरन लाल साहू निर्वाचित हुए । दो बार के कार्यकाल रहे सचिव अमित सिन्हा से 12 मतों के अंतर से यदुनंदन प्रसाद जायसवाल ने जीत हासिल की।