FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

ओबीसी महासभा के मंच से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ओबीसी महासभा ने सक्ती में गुरुवार,7अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। सक्ती नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस जिलास्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा राधेश्याम रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा सक्ती विधानसभा के अध्यक्ष इंदल श्रीवास ने किया। अन्य अभ्यागतों में संभाग अध्यक्ष हरीश साहू, जिलाध्यक्ष खेमराज कश्यप, जनपद पंचायत मालखरौदा कवि वर्मा, सभापति कृषि जनपद पंचायत सक्ती टंकेश्वर गबेल, सभापति सत्यप्रकाश महंत सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।‌ इस मौके पर मुख्य अभ्यागत प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा राधेश्याम ने ओबीसी महासभा के बारे में विस्तार से बताया। संभाग अध्यक्ष हरीश साहू ने ओबीसी महासभा से जुड़कर अपने संवैधानिक हक अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। जनपद पंचायत अध्यक्ष मालखरौदा कवि वर्मा ने इस मौके पर ओबीसी समाज के लोगों से अपने हक अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक रहने की बात कही।‌ श्री वर्मा ने इस दिशा में ओबीसी महासभा संगठन द्वारा किए जा कार्यों के लिए सराहना भी किया। जिलाध्यक्ष खेमराज कश्यप ने अपने उद्बोधन में ओबीसी महासभा के गठन, उद्देश्य सहित इसके संघर्षों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदल श्रीवास ने लोगों से ओबीसी महासभा से जुड़ कर इसे मजबुती प्रदान करने की बात कही।‌ इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत सभी अभ्यागतों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, क्षत्रपति साहू जी महराज और बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हुई। इस गरिमामय मंच से सक्ती जिले के चारों ब्लाक सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर व डभरा से‌ पहुंचे सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य सहित ओबीसी समाज के जनप्रतिनिधियों का साल, मोमेंटो व ओबीसी महासभा का मूलमंत्र नामक पुस्तिका भेंटकर सम्मान किया गया।गौरतलब हो कि जिले में ओबीसी महासभा का यह संगठन लंबे समय से ओबीसी समाज के संवैधानिक हक अधिकारों के लिए संघर्षरत है। ओबीसी महासभा ने यह आयोजन 7 अगस्त को मंडल कमीशन दिवस के अवसर पर मंडल कमीशन और उसके सिफारिशों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के ध्येय से किया था। ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के मंच से ओबीसी समाज के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य , नगर पालिका नगर पंचायत पार्षद एवं सरपंच गणों का सम्मान गया। गौरतलब हो कि ओबीसी महासभा के पदाधिकारी ओबीसी वर्ग के हक अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष खेमराज कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष इंदल श्रीवास, रेवती नंदन पटेल सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।‌

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026