ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर स्वच्छता महाअभियान में लोगों ने निभाई स्वस्फूर्त सहभागिता..

जगदलपुर, inn24 (रविंद्र दास)बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कलेक्टर  विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे स्वच्छता महाअभियान में रविवार को जगदलपुर नगर के सभी लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे , नगर निगम आयुक्त  हरेश मंडावी ,एसडीएम  नंद कुमार चौबे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, युवोदय के वॉलिंटियर्स,समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक साफ-सफाई कार्य में भाग लेकर ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर स्वच्छता अभियान में महत्ती योगदान दिया। इस मौके पर सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *