ChhattisgarhKorba
एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन पर बलपूर्वक जमीन डोजरीकरण का आरोप, ग्रामीण कलेक्ट्रेट तक करेंगे पैदल मार्च
ओंकार यादव
एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन पर बलपूर्वक जमीन डोजरीकरण का आरोप, ग्रामीण कलेक्ट्रेट तक करेंगे पैदल मार्च…
कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान प्रभावित ग्राम पाली के ग्रामीणों ने कुसमुंडा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है,उनका कहना है कि कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा बिना रोजगार व मुआवजा दिए फोर्स लगाकर बल पूर्वक किसानों के जमीन पर डोजरीकरण कर दिया गया है,जिससे ग्रामीण बेहद आहात है। जिसके विरोध में पाली ग्राम के ग्रामीण कल दिनांक 18-3-2026 बुधवार को सुबह 9:00 बजे सर्वमंगला मंदिर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। ब्रेकिंग न्यूज कोरबा के अडानी प्लांट में हजारों मजदूरों ने खोला मोर्चा… कर्मचारी हित के बड़े बड़े वायदों की खुली पोल….





