Chhattisgarh

एमडीएमए ड्रग्स की जब्ती: ट्रेन से एमडीएमए तश्करी में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

MDMA ड्रग्स तस्करी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार”
तीन प्रकरणों में छह आरोपी गिरफ्तार: बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए गए सघन अभियान के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के निवासी हैं।
एमडीएमए ड्रग्स की जब्ती: इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल लगभग 15 ग्राम एमडीएमए (सिंथेटिक ड्रग) जब्त किया है। ड्रग्स की तस्करी मुख्यतः ट्रेन के माध्यम से की जा रही थी।
 संयुक्त पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई: थाना सिविल लाइन, थाना रतनपुर और एसीसीयू टीम ने मिलकर समन्वित रूप से कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में यह ऑपरेशन ‘सटीक सूचना’, ‘तेज कार्रवाई’ और ‘सफल परिणाम’ का उदाहरण बना।
प्रथम प्रकरण – उसलापुर स्टेशन पर गिरफ्तारी: पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दिल्ली से उत्कल एक्सप्रेस के माध्यम से एमडीएमए लेकर आ रहा है। उसलापुर स्टेशन पर आरोपी प्रदीप कुमार (हरियाणा निवासी) को पकड़ा गया और उसके पास से ड्रग्स जब्त किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि यह पार्सल उसे दिल्ली निवासी शुभम ने दिया था।
द्वितीय प्रकरण – रतनपुर में कार से गिरफ्तारियां: शुभम की लगातार निगरानी के बाद जब यह ज्ञात हुआ कि वह वाराणसी होते हुए बिलासपुर आ रहा है, तो पुलिस ने रतनपुर के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर शुभम को सुमित, रितेश और राजू सिंह के साथ एक कार में पकड़ा। कार से भी एमडीएमए बरामद हुआ।
 तृतीय प्रकरण – रेलवे स्टेशन पर तीसरी गिरफ्तारी: एक अन्य सूचना के आधार पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहे विवेक कुमार (राजस्थान निवासी) को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से लगभग 3 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुए।
 ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा: प्रारंभिक जांच से यह तथ्य सामने आया कि दिल्ली से ट्रेनों के माध्यम से एमडीएमए सप्लाई की जा रही थी, जिसे विभिन्न राज्यों में वितरित किया जा रहा था। आरोपी पार्सल सेवा और व्यक्तिगत माध्यम से तस्करी करते थे। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और विवेचना प्रगति पर है।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026