FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

उपसरपंच को घर से उठा ले गए नक्सली, सामाजिक संगठनों ने की सकुशल रिहाई की मांग

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक उप सरपंच का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि, अपहृत बुरकापाल ग्राम पंचायत का उपसरपंच माड़वी गंगा है। बीती रात ताड़मेटला स्थित घर सें ही अगवा करने की सूचना मिली है। अगवा उप सरपंच के लिए आज जनअदालत लगाने की भी खबर सामने आई है। माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई के लिए कई समाज सामने आए। नक्सलियों से सामाजिक संगठनों ने उप सरपंच को सकुशल रिहा करने की माँग की है।

बता दें कि बस्तर में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मानसून’ की भी शुरुआत कर दी है। सुकमा में भारी बारिश के बीच नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर जवानों ने 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली सोढ़ी दुला को ढेर कर दिया है। सुकमा पुलिस को जानकारी मिली थी कि, एर्राबोर और भेज्जी थाना क्षेत्र के रगड़गट्टा, मरईगुड़ा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के माओवादी मौजूद हैं।

इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम मौके के लिए निकली थी। नक्सलियों के ठिकाने पर DRG और CRPF के जवानों ने धावा बोला। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों ने 2 लाख रुपए के नक्सली को मार गिराया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *