छत्तीसगढ

*उपलब्धियां गिनाने में नहीं बल्कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए करके दिखाने में है -आयुष शर्मा*

सक्ती जिला पंचायत सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिला पंचायत चुनाव के एक साल पूरा होने पर सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीते एक साल में उन्होंने अभी तक जो भी जनहित के कार्य किये है वो अभी शुरुआत मात्र है। आने वाले समय में उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सारे कार्य करने बाकी हैं। जिला पंचायत सदस्य व‌ सभापति
आयुष शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में हमने एक साल का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। सर्वप्रथम मैं क्षेत्र की जनता जनार्दन के प्रति आभार भी प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान किया।

जिला पंचायत सदस्य के रूप में बीते एक साल में हमने घर- घर जाकर लोगों से सीधी बातचीत कर उनका सुख-दुख व समस्याओं को जानने की कोशिश किया। क्षेत्र की जनता के उसके सुख-दुख में साथ खड़े होने की कोशिश की। फिर चाहे क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की बात हो या फिर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल से कई गांवों तक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर व्यवस्था करना हो, बरसात के समय में ग्राम सकरेली भाटा में रेल लाइन के किनारे जमा मलवा हटाकर के स्लैब चूड़ी के डलवा कर साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाना हो जैसी बातें शामिल हैं। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के अनुशंसा से हसौद के प्रतिभावान छात्र लक्ष्मीकांत धीरहे को उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने के लिए ₹300000 की राशि शासन से दिलवाने में मदद करने में भी आगे रहे। इतना ही नहीं बाराद्वार विद्युत विभाग को उप संभाग बनाने की उनकी मांग को भी सीएम साहब ने मंजूरी दी है। नगरदा सिवनी को बाराद्वार उप संभाग में जोड़ा गया ।

वर्तमान बजट में जिला बजट में मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में संकल्प बजट में सड़क निर्माण कार्य सह चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य, नया बाराद्वार जैजैपुर चौक से ठठारी 12 किलोमीटर राशि 96 लाख, सड़क निर्माण कार्य बासिन से जेठा ब्याहा पासीद खूंटादहरा जिला मुख्यालय तक 10 किलोमीटर राशि 80 लाख रुपए किरारी से नवापारा खुर्द ब्याहा नन्दौर खुर्द 6 किलोमीटर 72 लाख बासीन से डोंगिया 8 किलोमीटर 64 लाख नवीन जिला चिकित्सालय परिसर से मुख्य मार्ग तक दो किलोमीटर 24 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। इस तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में संकल्प बजट में जो घोषणा हुई उसकी राशि 3 करोड़ 36 लाख रुपए का काम इस बजट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हमारे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में अपने तीसरे बजट में देने की घोषणा की है। जो जिला पंचायत सदस्य श्री शर्मा की सक्रियता का प्रतिफल है। इसके लिए सभी को जिला पंचायत क्षेत्र वासियों की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त किया । अंत में सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” ने कहा कि मीडिया अभी उनके कार्यो का आंकलन ना करे क्योंकि अभी तो ये शुरुआत मात्र है और वे कहने में नही बल्कि करके दिखाने में यकीन रखते हैं।
आज हुई इस प्रेसवार्ता में जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” के साथ बाराद्वार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर सहित जिले के सभी पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026