FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले के खिलाफ कार्यवाही…परिवहनकर्ता एवं वाहन को वन विभाग को किया गया सुपूर्द

मुंगेली , पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.05.2025 को लोरमी-मुंगेली मार्ग ग्राम झाफल में लोरमी थाना स्टाफ एवं साइबर सेल मुंगेली की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की गयी चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 28 के 6315 (छोटा हाथी) के चालक लालू राजपूत पिता बलदाउ सिंह राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी बिठलदा थाना लोरमी एवं वाहन स्वामी त्रिभुवन सिंह राजपूत पिता बलदाउ सिंह राजपूत निवासी बिठलदा द्वारा भीरहा प्रजाती का इमारती लकड़ी हल्दु कुल 07 नग को अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया जिसकी बाजार कीमत कुल 40,000/- रूपये है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग लोरमी को सुपूर्द किया गया है वन विभाग लोरमी द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

 

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026