1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

इमली छापर चौक में फिर से ट्रेलर चालकों की मनमानी शुरू,लग रहा भारी जाम

सतपाल सिंह

इमली छापर चौक में फिर से ट्रेलर चालकों की मनमानी शुरू,लग रहा भारी जाम..

 

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर आम लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है, एक ओर जहां पूरे बरसात के मौसम में लोगों ने यहां आवाजाही में बड़ी परेशानी उठाई वहीं अब फिर से ट्रेलर चालकों की मनमानी से परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल कोरबा कुसमुंडा मार्ग के इमली छापर चौक पर भारी वाहन कोरबा की ओर से कुसमुंडा जाने के दौरान दोनों रास्तों पर आवाजाही कर रहे है, रेल्वे फाटक बंद होने के दौरान इमली छापर चौक में चारों ओर ट्रक ट्रेलर मधुमक्खी के छतों की तरह खड़े हो जाते है, जिससे हल्के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो जाती है। आपको बता दें इन्हीं समस्याओं को देखते हुए इमली छापर चौक में ओवर ब्रिज का निर्माण होना है, परंतु शासन प्रशासन की उदासीनता की वजह से ओवर ब्रिज का काम अटका पड़ा हुआ है। ओवर ब्रिज बनाने यहां चौक पर भरी बारिश में ही दर्जनों मकानों को ढहा दिया गया था, बावजूद इसके आज तक ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ा। क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने इमली छापर चौक पर बनी यातायात व्यवस्था को चौपट करते हुए एसईसीएल द्वारा बनाए गए सभी गढ्डों में रिजेक्ट कोल भरवा दिया जिसके परिणामस्वरूप यहां अब आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बीते सोमवार की रात भी इमली छापर चौक पर भारी जाम लग गया,घंटों लोग जाम में फंसे रहे, कुसमुंडा पुलिस सूचना पर पहुंची और जैसे तैसे जाम खुलवाया। इस अव्यस्था की वजह से एक बार फिर आम लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लिंक पर जाकर देखें वीडियो..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=pU1hEcawiU_CVwFQ

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026