FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

आशीष को मिला आईकॉनिक अवार्ड-दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में सम्मानित हुए चाम्पा के आशीष अग्रवाल, समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मिला सम्मान, भारतीय साहित्य संस्कृति अकादमी ने किया था कार्यक्रम का आयोजन, चांपा शहर में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं आशीष

सक्ती : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में आयोजित राष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड 2025 में चांपा शहर के आशीष अग्रवाल को पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शिवसेना प्रमुख, राष्ट्रीय समन्वयक एवं सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक वर्मा प्रमुख रुप से मौजूद थे।

आयोजक संस्था ने आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय आइकन अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने भी आशीष अग्रवाल को कहा कि समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान आपको दिया जा रहा है, तथा इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रही।

एवं आशीष अग्रवाल जांजगीर चांपा जिले के चांपा शहर में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबे अरसे से अपनी लेखनी के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं, तथा स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों में भी अपना अहम योगदान देते हैं।

आशीष अग्रवाल को मिले सम्मान पर चांपा शहर वासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026