
*मालखरौदा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से मचा हड़कंप….*
सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06/03/26 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *ग्राम मोहंदीकला* में *सुखनंदन कवर पिता सुधराम* उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से एक लाल रंग की प्लास्टिक बाल्टी में रखा 03 नग प्लास्टिक पन्नियों में भरी *कुल मात्रा 15 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया । इसी तरह *ग्राम सुलौनी* में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री होने की सूचना पर तत्काल जांच कार्यवाही पर राम प्रसाद सिदार पिता रूपराय उम्र 46 वर्ष के द्वारा अपने संज्ञान आधिपत्य में पांच लीटर क्षमता वाली दो नग प्लास्टिक जरीकेन में भरी *कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब* जप्त कर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दोनों आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार , आर. संजीव भगत, आबकारी स्टाफ कमलेश ,परसराम कहरा ,भारती का सराहनीय योगदान रहा ।






