1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
अपराध

आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक *16/12/25* को आबकारी वृत्त *मालखरौदा* में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम *आमनदुला* में संतोष सोनवानी पिता शिवप्रसाद उम्र 45 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को बनाकर बिक्री हेतु रखने की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से संज्ञान आधिपत्य से दो लीटर क्षमता वाली 06 नग प्लास्टिक बॉटल प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी कुल *12 लीटर महुआ शराब* बरामद होने पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया । इसी प्रकार ग्राम *कुरदा* में राजकुमार जांगड़े पिता नेताराम उम्र 30 वर्ष के संज्ञान आधिपत्य से 05 लीटर क्षमता वाली 02 नग प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल *07 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब* बरामद होने पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दोनों आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया ।

उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मु आर रघुनाथ पैकरा , संजीव भगत ,आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, भारती का सराहनीय योगदान रहा ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026