Chhattisgarh

*आदर्श ग्राम पंचायत बंदोरा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज…*

*कबड्डी टीम भावना से प्रेरित खेल... पंकज पटेल ASP मुख्य अतिथि*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

*खेलों से शारीरिक विकास के साथ सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनता है…अधिवक्ता चितरंजय**

कबड्डी टीम भावना से प्रेरित खेल है जिसमें खिलाड़ी सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से परे टीम के लिए खेलता है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि कबड्डी देश की प्राचीन खेल है जिसमें खिलाड़ी में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है।
उदघाटन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि की आसंदी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि शिक्षा से इंसान में विद्या बुद्धि कौशल विकास होता है तो वहीं खेलों से शारीरिक क्षमता में विकास के साथ सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनता है इसलिए सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।
स्वागत भाषण करते हुए ग्राम पंचायत बंदोरा के युवा सरपंच ने बंदोरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में मंचासिन अतिथि पंकज पटेल ए एस पी,चितरंजय पटेल हाई कोर्ट एडवोकेट, पूर्व सरपंच द्वय गिरधर चंद्रा, मिट्ठू लाल वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन से युवाओं में खेल प्रतिभा विकसित होने के साथ सामाजिक एकता का सूत्रपात हो रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार महेंद्र बरेठ ने किया।


आज अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें उदघाटन मैच में मुरलीडीह की टीम ने अमलडीहा को पराजित किया जिसमें निर्णायक गुरु चरण केवट रहे। पश्चात सभी अतिथिगण ग्राम पंचायत भवन बंदोरा पहुंचे जहां अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026