आत्मानंद कॉलेज में 1 अगस्त से प्रारंभ होगी कक्षाएं, लगातार बढ़ रही प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या

कोरबा स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की शुरुआत कोरबा में इसी सत्र से हो चुकी है। बीए, बीएससी और बीकॉम के कोर्स में ऑनलाइन एडमिशन लेने के लिए छात्रों में उत्साह है. अब तक 65 छात्रों में अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन ले लिया है. 1 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी. महाविद्यालय प्रबंधन ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अब जिला में ही विकल्प मिल गया गया है. सत्र 2023-24 के लिए बीए, बीएससी(गणित) और कम्प्यूटर साइंस, बीकॉम व बीकॉम(कम्प्यूटर) प्रथम वर्ष में छात्र लगातार प्रवेश ले रहे हैं. बीए में 90 तो शेष सभी कोर्स में 60-60 सीटें स्वीकृत की गई हैं. इस तरह प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में कुल 270 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है. अब तक 65 छात्रों ने यहां प्रवेश ले लिया है।प्रवेश संबंधी समस्त प्रक्रिया फिलहाल शासकीय ईवीपीजी अग्रणी महाविद्यालय में पूर्ण की जा रही है. अंग्रेजी माध्यम कॉलेज के प्राचार्य के दायित्वों का निर्वहन भी फिलहाल पीजी कॉलेज की प्राचार्य कर रही हैं. कॉलेज की प्राचार्य डॉ साधना खरे ने बताया कि कोरबा जिले के लिए यह बेहद गर्व का विषय है, कि अब छात्रों को अंग्रेजी माध्यम से भी उच्च शिक्षा जिले में ही मिलना संभव हो गया है. यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसका लाभ ऐसे छात्रों को मिलेगा, जो अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे. प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। जिसके प्रति छात्रों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कक्षाओं का संचालन विद्युत गृह क्रमांक 1, विद्यालय, सीएसईबी(पूर्व) में होगा। विद्युत गृह क्रमांक 1, पूर्व के विद्यालय को अब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में परिवर्तित किया गया है। यह बिल्डिंग कॉलेज के लिए उपलब्ध होगी। जहां समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *