आज बस्तर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी:कांग्रेस के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगी शामिल, 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

प्रियंका के दौरे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बुधवार शाम से ही नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनके दौरे के बाद कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। प्रियंका के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी तरह की तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *